कौन है हम उनके
- Kaushalya
कौन है हम....
क्या जवाब दे उनको कि,
कौन है हम उनके....
कोई जाए और उनसे कहे कि,
उनके पास से गुजरनेवाली हवा है हम
साँसों मे जो घुल जाए वो खुश्बू है हम
उनके हृदय में छीपी चाहत है हम
तन्हाइयों मे आनेवाली याद है हम
उनके ग़म में बहनेवाले आँसू है हम
कोई जाए और कहे उनसे कि,
कौन है हम....
उनके इर्द-गिर्द होनेवाली,
चहल-पहल के साक्षी है हम
उनको होनेवाले एहसास की अनुभूति है हम
उनके दिल मे धड़कनेवाली धड़कन है हम
उनके जीवन में ,
मेघधनुषी रंगो का रंग है हम
कोई जाए और कहे उनसे..
कि कौन है हम उनके....
**

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें