जवाब आयेगा
- Kaushalya
जानते है हम कि
जवाब आएगा नहीं
फिर भी, इंतज़ार में है
सोचते है कि,
उन्होने लिफाफ़ा खोला होगा भी या नहीं
मन तो कहता है,
ज़रूर पढ़ा होगा खत
और मुस्कुराए होंगे वो
कौन जाने, क्या है हक़ीकत
मन बैचेन है,
कहीं खत पढ़कर वो नाराज़ ना हो जाए,
फिर भी, एक सुकून है,
ख़त पढ़ा तो होगा ।
बस यही काफ़ी है हमारे लिए
कोई उम्मीद नहीं रखी
के जवाब आयेगा
फिर भी तमन्ना ये रखते है
के जवाब आ जाए
कौन जाने,
क्या है उनके दिल में,
कुच्छ ख़बर नहीं
मन कहता है,
थोड़ा ठहर जा, ज़रा सा रुक जा,
इतना ही सही, तोड़ा और इंतज़ार कर ले
ज़रूर कुच्छ ना कुच्छ संकेत आयेगा उनका
जवाब ना आए तो कोई ग़म नहीं,
उन तक खत पहुँचा.. यही बहुत है
फिर भी, मन करता है,....
कि जवाब आ जाए....
****
****
**
*

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें