Lord Ram लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Lord Ram लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 24 मार्च 2010

राम के अनुरागी.. (रामनवमी)

राम के अनुरागी.. (रामनवमी)
- Kaushalya
राम मेरे मन में बसनेवाले है..
मेरे हर रोम में राम समाये है..
मेरे जीवन सहारे राम है..
मेरे दर्पण और अर्चन राम है..
मेरी जिह्वा भी 'राम' नाम ही रटती है..
अनुलोम-विलोम होनेवाली साँसें भी राम है..
मेरे शक्ति और स्मरण राम है..
मेरी भक्ति और भरोसा राम है...
मेरा हर कर्म राममय है..
दीवाने है राम नाम के..
सुख-दुःख नहीं रहा अब तो..
हरख-शोक भी नहीं है..
राममय हो गया है सबकुछ..
उपवन बन गए है राम के..
नहीं रहा अब क्रोध किंचित मात्र..
हर लिया है सबकुछ राम नाम ने..
राम ने मुक्त कर दिया संसार से..
सार्थक हो गया जनम..
निर्मल हो गए निर्गुण को पाकर..
कैसे कहे महिमा राम नाम की..
अनंत है परमानन्द की गुणगाथा..
कैसे कहे अनुभव राम नाम का..
एक बार राम नाम प्रयोग कर देखें,
खुद-ब-खुद परिचित हो जायेंगे...
राम नाम है अति मंगलकारी..
'जय श्री राम'
*

सोमवार, 7 सितंबर 2009

" राम "

" राम "
- Kaushalya
राम तेरा नाम, तेरा नाम_
एक जीने की सच्ची राह दिखता है,_
दूजा जीवन का उद्देश्य बताता है,_
वन में अहल्या का श्राप मुक्तकर,_
अपनी करुणा दिखाई ।_
पिता वचन की लाज रखकर,_
रघुकुल रीति निभाई।_
सीता का वरण करके,_
प्रीत की रित निभाई।_
भरत को राजगद्दी सोंपकर,_
भातृ के प्रति स्नेह बताया।_
चौदा वर्ष बनवास भोगकर,_
प्रभु ने त्याग की रीत शिखायी।_
मंथरा के अपराध को क्षमा कर,_
करूणानिधि ने क्षमा दान शिखलाया।_
गुहु को नदिया पार का मूल्य चुकाकर,_
शिष्टाचार से व्यवहार धर्म निभाया।_
शबरी के जुठे बेर खाकर,_
सच्ची चाहत को अमरता दिलवाई।_
सुग्रीव की प्राण रक्षाकर,_
रक्षण क्षत्रिय धर्म बताया।_
बजरंगबली के हृदय में रहकर,_
भक्ति की महिमा बढ़ायी।_
लंकेश्वर रावण का नाश कर,_
धर्म की रक्षा करना शीखाया।_
राज के धोबी के प्रश्न पर,_
प्रजा वत्सल ने न्याय की झाँकि दिखाई।_
सदगुणी रामजी को पाकर,_
समग्र धरती पावन हो गयी।_
मर्यादा पुरषोत्तम राम ने अपने द्रष्टांत से,_
हमे शिष्टाचार ग्यान देकर,_
सत्य का मार्ग दिखाया।_

" जय श्री राम जी "
*